जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की जांच अब नि:शुल्क होगी

जांच नि:शुल्क हो जाने से गरीब, कमजोर, असहाय लोगों को मिलेगी मदद

जौनपुर। अब जनपद के गरीब, कमजोर, असहाय मरीजों के लिए बहुत बड़ी खुश खबरी आ गयी, क्योंकि अब जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन जांच नि:शुल्क होगी। उक्त बातें राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया। साथ ही आगे कहा कि प्रदेश की जनता को नि'शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने हेतु उत्तर प्रदेश की सरकार कटिबद्ध है। वर्तमान में सभी विभागीय चिकित्सालयों में पैथोलॉजी परीक्षण, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड एवं सीटी स्कैन की जांच (एन0एच0एम0 द्वारा पोषित पी0पी0पी0 मोड) इत्यादि नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती है किंतु कुछ जनपदों के जिला चिकित्सालयों में विभागीय सीटी स्कैन मशीन द्वारा जांच कराये जाने पर मरीज से रुपया 500 यूजर चार्ज के रूप में लिये जाते हैं, क्योंकि जनता पी0पी0पी0 मोड पर संचालित अस्पतालों में सीटी स्कैन कराये जाने के लिए कोई यूजर चार्ज नहीं देती है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के सभी राजकीय चिकित्सालयों में रोगियों को नि:शुल्क सीटी स्कैन  सुविधा उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया है। उसी क्रम में अब जनपद के जिला चिकित्सालय में स्थापित सिटी स्कैन मशीन से स्कैन जांच नि:शुल्क होगी। बता दें कि उक्त मशीन का लोकार्पण खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने बीते 23 जून को किया था।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस