स्व. सायमा खान की 10वी पुण्यतिथि पर लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने बच्चों को बाटा किट*

  लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा मरहूमा सायमा खान की 10वी पुण्यतिथि के अवसर पर स्थान अल मदनी पब्लिक स्कूल तकिया मे 235 छात्र-छात्राओं को किट प्रदान किया गया है। शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित किटें छात्रों को वितरित की जा रही हैं। इनमें स्टेशनरी किट, शिक्षा किट, स्वास्थ्य किट और पोषण सामग्री शामिल हैं। वहीं किट पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखी गयी।
  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्य व विशिष्ट अतिथि डॉ राम सूरत मौर्य के हाथो बच्चों को किट प्रदान की गई। 
  संस्थाध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि स्वर्गीय सायमा खान की आकस्मिक मृत्यु एक सड़क दुर्घटना में 21 जुलाई 2015 को हो गई थी। तबसे उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर व बीच बीच में विभिन्न सेवा कार्य किये जाते हैं।
  मुख्य अतिथि मनोरमा मौर्य अध्यक्ष नपपा ने कहा कि गरीब व असहाय की मदद करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है और यह कार्य उस समय और बड़ा हो जाता है, जब किसी शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों की मदद की जाए। आगे उन्होंने कहा कि मेरे लायक जो भी कार्य होगा उसे मै सदैव करने को तैयार हूँ।
  विशिष्ट अतिथि डॉ राम सूरत मौर्य ने इस तरह के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे लोगों की सहायता करने से उन्हें भी खुशी मिलती है। इस संसार में गरीबों की मदद करने से बढ़कर कोई भी पुण्य कार्य नहीं है।
  मदरसा के संरक्षक मौलाना वसीम शेरवानी ने यहाँ के शिक्षण कार्य की गुणवत्ता के बारे में बताते हुए कहा कि इसके पूर्व मरहूमा सायमा खान के पिता शकील अहमद जी के मरहूमा की स्मृति में इस मदरसे मे एक हाल का निर्माण भी कराया है। 
  अन्त में आये हुए लोगों के प्रति शकील अहमद ने आभार व्यक्त किया। संचालन सै मो मुस्तफा ने किया। 
 इस अवसर पर अरूण त्रिपाठी, योगेश साहू, रंजीत सिंह, मनोज चतुर्वेदी, आरिफ़ हबीब, अरशद कुरैशी, अनवारूल हक़ गुड्डु, डॉ प्रमोद मौर्य, सोमित डे, रवि श्रीवास्तव सहित स्कूल के शिक्षक आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस