गांजा तस्कर गिरफ्तार, एक किलो से अधिक गांजा बरामद



खेतासराय रेलवे स्टेशन से हुई गिरफ्तारी


खेतासराय(जौनपुर)। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के धड़ पकड़ अभियान के तहत पुलिस ने सोमवार को खेतासराय रेलवे स्टेशन से एक गांजा तस्कर को दबोच लिया । तलाशी में उसके पास से एक किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ । आरोपित को एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान न्यायालय न्यायालय भेजा गया ।

थानाध्यक्ष रामाश्रय रॉय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार को खेतासराय स्टेशन से शाहापुर निवासी तस्कर सतीश कुमार पिंटू पुत्र उदई को एक किलों 100 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है । विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसओ के अतिरिक्त उपनिरीक्षक भोलानाथ सिंह, हेड कांस्टेबल आरिफ़, नीरज कुमार आदि शामिल रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस