**बाइक सवार कांवड़ियों को बांटे गए हेलमेट***


*सुरक्षित कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस की पहल:*

 *जौनपुर!जफराबाद।* सावन माह में शिवभक्तों की आस्था के साथ-साथ उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है। सोमवार को वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हौज टोल प्लाज़ा के पास सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत बाइक सवार कांवड़ियों को हेलमेट वितरित किए गए।
यातायात निरीक्षक सुशील मिश्रा के नेतृत्व में करीब 100 बाइक सवार कांवड़ियों को हेलमेट पहनाए गए। इस अवसर पर श्री मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है, जिससे जिले में कांवड़ यात्रा सुरक्षित व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य है कि कोई भी दुर्घटना न हो और शिवभक्त सकुशल अपने गंतव्य तक पहुंचें। हेलमेट वितरित कर हम उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहे हैं।"

गौरतलब है कि सावन के महीने में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाइक से कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं, जो अक्सर बिना सुरक्षा उपकरणों के चलते दुर्घटनाओं का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में यातायात विभाग की यह पहल न सिर्फ

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस