10 साल से चल रहे विवाद को कराया निस्तारित


आपसी सहमत के बाद रास्ते पर लगवाया खड़ंजा

जौनपुर -- धर्मापुर विकास खंड के धर्मापुर गांव के पाल बस्ती में दस साल पुराने रास्ते के विवाद को सार्थक पहल के साथ बातचीत करके हल करवा दिया। बाद में दोनों पक्षों की आपसी सहमत के साथ उक्त रास्ते पर खड़ंजा लगवाया गया। जिससे अब बस्ती वालों को आवागमन में सुविधा होगी।
धर्मापुर के खंड विकास अधिकारी कृष्णमोहन यादव ने बताया कि विमला पाल और मनजीत सरोज अन्य से रास्ते को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा था।
जिसे शुक्रवार को राजस्व टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर रास्ते पर खड़ंजा लगवाया गया। 10 साल से चल रहे इस विवाद को निस्तारित करने पर क्षेत्र के नागरिकों ने भी राजस्व विभाग की टीम की सराहना की।
ऐसे ही अन्य विवादित मामलों में पहल किया जाए तो कई बड़े-बड़े मामले हमेशा के लिए सही हो सकते हैं।
इस दौरान बीडीओ के साथ एडीओ आईएसबी राकेश रोशन, सचिव अखिलेश कुमार, प्रधान जयहिंद यादव और गौराबादशाहपुर पुलिस टीम के साथ राजस्व टीम भी मौजूद रही।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस