गाय के बछड़े को पकड़ रही किशोरी के पैर स्कॉर्पियो ने रौंदा


केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गंगौली गांव के समीप शनिवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो किशोरी को बचाने के चक्कर में पैर को रौंदते हुए सड़क के किनारे खाई में जा पलटी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल जुटी। विदित हो कि शगुन पाण्डेय पुत्री शैलेन्द्र पांडेय 11 वर्ष गाय के बछड़े को पकड़ने जैसे ही सड़क के किनारे पहुंची तभी केराकत से जौनपुर की तरफ तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आ गई जब तक वह कुछ समझ पाती की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर किशोरी के पैर को रौंदते हुए सड़क के किनारे खाई में जा पलटी। स्कॉर्पियो को खाई में पलटते देख आस-पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा होकर स्कॉर्पियों में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि स्कॉर्पियो चालक समेत सवार लोगों को हल्की चोटें आई है। घायल सभी लोग ऑटो पकड़कर उपचार के लिए निजी अस्पताल चले गए। वहीं किशोरी की हालत नाजुक देख परिजन उपचार के लिए जौनपुर के निजी अस्पताल में ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस