शिकायती प्रार्थना पत्रों का करें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण : डीएम


जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में तहसील मछलीशहर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शिकायती प्रार्थना पत्रों पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी के समक्ष राजस्व विभाग, भूमि विवाद, पथरगड्डी, पेंशन आदि से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए ससमय निस्तारण करने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी के समक्ष 125 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, मौके पर 4 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।

इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी मछलीशहर सौरभ कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व राम अक्षयबर चौहान की अध्यक्षता में तहसील मड़ियाहूं में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसी क्रम में अन्य तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस