राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में हैप्पीनेस असेंबली का आयोजन, 16 विद्यार्थियों को मिला सम्मान

जौनपुर, --स्थानीय राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय, सिंगरामऊ में शिक्षक शिक्षा विभाग द्वारा बेस्ट प्रैक्टिसेज कार्यक्रम के अंतर्गत हैप्पीनेस असेंबली का आयोजन किया गया। इस मासिक पहल के तहत विद्यार्थियों ने पिछले माह की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, महत्वपूर्ण आविष्कारों और समसामयिक मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हुए विभिन्न सृजनात्मक गतिविधियों में भाग लिया।

इस अवसर पर विदेश नीति, शिक्षा संबंधी चुनौतियाँ एवं उनके समाधान, देशभक्ति गीत और अन्य सामाजिक विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हैप्पीनेस असेंबली विद्यार्थियों की जानकारी, सोच और सृजनात्मक क्षमता को निखारने का एक प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समन्वयक प्रो. जय कुमार मिश्र ने हाल ही में UGC-NET परीक्षा में सफल 16 विद्यार्थियों को बधाई दी और इसे मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक दृष्टिकोण का परिणाम बताया। कार्यक्रम के दौरान इन विद्यार्थियों को प्राचार्य एवं शिक्षकों ने सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम का संचालन M.Ed. के विद्यार्थियों ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. योगेश कुमार ने प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रो. इन्दु प्रकाश सिंह, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. अंजनी कुमार मिश्र, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. श्याम बाबू, श्री सतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस