हर घर तिरंगा अभियान में सब की उपस्थिति जरूरी, चंदवक बाजार में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा


चंदवक, जौनपुर  --केमिस्ट एंड फार्मेसी वेलफेयर एसोसिएशन जिला इकाई के चंदवक बाजार यूनिट द्वारा बुधवार को क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
जिला औषधि निरीक्षक रजत पांडेय के निर्देशन में
निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में तहसील क्षेत्र के सभी दवा विक्रेता प्रमुख रूप से शामिल रहे।
हाथों में तिरंगा लिए नए जोश और उत्साह के साथ यह यात्रा चंदवक बाजार से प्रारंभ होकर केराकत बाजार तहसील मुख्यालय, बजरंग नगर, पतरही, थानागद्दी, पराऊगंज होते हुये पुनः चंदवक पहुंच कर नुक्कड़ सभा के रूप में बदल गई। इस मौके पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए जिला औषधि निरीक्षक रजत पांडेय ने कहा कि आज का दिन हम लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और खास है।
भारत सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का यह आयोजन किया गया है। इस यात्रा में आसपास के बाजार के दवा व्यवसायी मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेन्द्र निगम ने किया ।
इस अवसर पर सर्वेश दीक्षित, सपन शुक्ला, सुभाष गुप्ता, धर्मेन्द्र गुप्ता, डा प्रमोद गुप्ता, नंद लाल मौर्या ने प्रमुख रूप से अपनी सहभागिता दी ।
कार्यक्रम के अंत में चंदवक यूनिट के अध्यक्ष उमेश यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस