जौनपुर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दिलाया एकता का संदेश

जौनपुर। आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के नेतृत्व में आयोजित यह यात्रा पुलिस लाइन से आरंभ होकर डाक बंगला चौराहा, खरगा कॉलोनी, अम्बेडकर तिराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा समेत नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शाही किले पर सम्पन्न हुई।

तिरंगा यात्रा में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों, पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा और प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति एवं एकता का संदेश दिया।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर जनसाधारण से अपील की कि वे 15 अगस्त को अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय गौरव में सहभागी बनें।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार बंधु और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ