26 घंटे बाद मिला युवक का शव, युवती की तलाश जारी

मातहतों के साथ लगातार चक्रमण कर रहे एसपी

एसडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी

जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मछलीशहर पड़ाव पर सोमवार की शाम मैनहोल में गिरने के बाद नाले में बहे युवक-युवती में से युवक का शव 26 घंटे बाद वी मार्ट के पीछे पठानटोलिया में मिला है। अभी युवती की तलाश जारी है। जिला प्रशासन, नगर पालिका, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें 26 घंटे से लगातार जूझ रही हैं। इस दौरान कई बार प्रशासन को लोगों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा। गौरतलब हो कि नगर के मियांपुर मोहल्ला निवासी प्राची मिश्रा ब्यूटी पार्लर से पैदल घर के लिए निकली। 

मछलीशहर पड़ाव पर करंट की चपेट में आकर नाले में गिर गई और देखते देखते लापता हो गई। प्राची को बचाने के प्रयास में ननिहाल आया 18 वर्षीय समीर भी नाले में बह गया। आटो रिक्शा चालक ने देखा तो वह भी बचाने के लिए दौड़ा। पोल में उतरे करंट से उसकी भी सांसें थम गई। नाले में बहे युवक युवती के परिजन और रिश्तेदार लगातार मौके पर डटे हुए हैं। उनकी बेचैनी और चीख-पुकार से माहौल गमगीन बना हुआ है।

रात भर चले तलाश अभियान के बाद भी मंगलवार की देर शाम करीब 26 घंटे बाद समीर का शव वी मार्ट के पीछे पठानटोलिया नाले में मिला। वहीं प्राची का पता नहीं चल सका है। माता-पिता और बहन सोमवार की दोपहर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। बचाव कार्य में लगी टीम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक उन्हें केवल आश्वासन ही दिए जा रहे हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। वहीं युवक का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस