धर्मापुर में हरितालिका तीज पर आयोजित हुआ कुश्ती दंगल

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। धर्मापुर बाजार में हरितालिका तीज के अवसर पर मंगलवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें पहलवानों ने दांव पेंच आजमाते हुए दमखम का प्रदर्शन किया। अधिकांश कुश्ती बराबरी पर ही रही। वाराणसी के शुभम पहलवान ने मऊ के सत्यपाल को, जौनपुर के जनार्दन ने मऊ के नीरज को, जौनपुर के अमित ने चंदौली के शमशेर को, गौराबादशाहपुर थाना पर तैनात सिपाही राजेश्वर ने सुल्तानपुर के अंगद को पराजित किया। रेफरी सुभाष पहलवान, कमलेश यादव, अशोक सोनकर और सिकंदर रहे। संचालन चंद्रशेखर पहलवान ने किया। कुश्ती दंगल का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय, सपा के पूर्व विधायक शैलेन्द्र यादव ललई और नीरज पहलवान ने संयुक्त रूप से पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। इसके साथ ही सपा के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, महामंत्री आरिफ हबीब, पूर्व जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, जितेंद्र यादव, आलोक त्रिपाठी लकी, जफराबाद चेयरमैन प्रतिनिधि सरफराज खान, राहुल त्रिपाठी समेत इलाके के कई प्रधानों व समाजसेवियों ने भी पहलवानों का हाथ मिलवाया। दंगल के संयोजक धर्मापुर के प्रधान जयहिंद यादव ने दंगल कमेटी की तरफ से सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान प्रवीण सिंह बबलू, लालमन पहलवान, लालजी पहलवान, जयप्रकाश यादव समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस