हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान" कार्यक्रम का संकल्प पत्र राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जिलाधिकारी को सौंपा

जौनपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में 1 सितम्बर 2025 को आयोजित होने वाले "हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान" कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मंगलवार को जनपद जौनपुर इकाई की बैठक नव दुर्गा मंदिर, सद्भावना पुल पर सम्पन्न हुई। बैठक दोपहर 2:30 बजे से शुरू हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि यह कार्यक्रम जनपद के प्रत्येक विद्यालय में एक साथ आयोजित किया जाएगा।

बैठक में महासंघ के पदाधिकारियों ने संकल्प व्यक्त किया कि “हमारा विद्यालय ही हमारा स्वाभिमान है। विद्यालय हमारा तीर्थ है, हमारी आत्मा का अभिमान है और यही राष्ट्र निर्माण का आधार है।”

इस अवसर पर महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी जौनपुर को संकल्प पत्र सौंपा। जिलाधिकारी महोदय ने कार्यक्रम के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक एवं संकल्प पत्र सौंपने के दौरान जिला संयोजक सत्येंद्र सिंह राणा, सह संयोजक केशव प्रसाद सिंह, डॉ. अरविंद प्रकाश सिंह, डॉ. ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, डॉ. उमेश पाठक सहित अनेक पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस