जौनपुर में 29 से 31 अगस्त तक होगा खेल महोत्सव, मेजर ध्यानचन्द को दी जाएगी श्रद्धांजलि


जौनपुर। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि विश्वविख्यात हॉकी खिलाड़ी स्व. मेजर ध्यानचन्द जी के जन्मदिवस 29 अगस्त को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।
इस अवसर पर इंदिरा गांधी स्टेडियम, सिद्दीकपुर में सुबह 9:30 बजे से 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें 8 विद्यालयी टीमें भाग लेंगी। प्रविष्टि 26 से 28 अगस्त तक जिला खेल कार्यालय में कराई जा सकती है।

30 अगस्त को जूनियर बालक खो-खो की मैत्रीपूर्ण प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं 31 अगस्त को ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम होगा, जिसका उद्देश्य फिटनेस को बढ़ावा देना और पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करना है।

विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। अधिकारियों ने खिलाड़ियों और नागरिकों दोनों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ