जौनपुर में नाले में बहने की घटना पर डीएम सख्त, जांच कमेटी गठित – दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई


जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मछलीशहर पड़ाव के पास सोमवार शाम 4:30 से 5:30 बजे के बीच तेज बारिश के कारण हुए जलजमाव में बड़ा हादसा हो गया। खुले नाले में दो बच्चे और एक ई-रिक्शा चालक बह गए। इस हृदय विदारक घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के अनुसार घटना का मुख्य कारण तेज बारिश से हुआ जलजमाव प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच हेतु मुख्य राजस्व अधिकारी एवं एसपी सिटी की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित की गई है, जो 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

शव बरामद, कार्रवाई के संकेत

प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक एक व्यक्ति का शव बरामद कर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जांच में जिस भी स्तर की लापरवाही सामने आएगी, उसके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस