राहुल गांधी की बिहार यात्रा : वोट चोरी के ख़िलाफ़ देश में नई जागरूकता : सत्यवीर सिंह

जौनपुर। पूर्वांचल युवा महोत्सव के कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को नवदुर्गा मंदिर विसर्जन घाट पर बुलाई गई । जिसमें 24 ,25 और 26 अक्टूबर से होने वाले महोत्सव की तैयारी के संबंध में सभी सदस्यों की राय ली गई।
संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने अपना विचार व्यक्त किया। यह भी तय हुआ कि अगले मीटिंग में आदरणीय संरक्षक मंडल से कमेटी का विस्तार करने के लिए अनुमति ली जाएगी। सितंबर के प्रथम सप्ताह में संरक्षक मंडल की अध्यक्षता में अनुमत लेकर समस्त कार्यक्रमों की कमेटी बना ली जाए। वह कमेटी महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए होगी। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष डॉ दिनेश तिवारी ने समस्त पदाधिकारी को भरोसा दिया कि आप लोगों द्वारा जो सुझाव दिया गया, इसे सम्मानित संरक्षक मंडल के सामने रखकर शीघ्र निर्णय ले लिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री निवेदिता राय ने किया। अपर जिलाधिकारी जौनपुर के पेशकार आशीष त्रिपाठी
ने अपने विचार व्यक्त किया।
इस मौके पर मौजूद लोगों में पंकज भोजपुरी गायक , उपाध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा, श्रवण पांडेय, संजय यादव, चंद्रमणि मिश्रा, रिचा सिंह, सोनम झा, महेंद्र विश्वकर्मा, अवनीश मिश्रा, लक्ष्मी , नेहा, अर्णव मिश्रा, अजय शुक्ला , अधिवक्ता शरद पाठक मिंटू, सभासद सुनील मौर्य अन्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस