अखिल भारतीय श्री कृष्ण चेतना संस्थान में रविवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव



फाफामऊ, प्रयागराज।  अखिल भारतीय श्री कृष्ण चेतना संस्थान, कृष्णापुरम गद्दोपुर फाफामऊ में रविवार 24 अगस्त को श्री कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैप्टन योगेंद्र यादव कारगिल युद्ध के हीरो एवं परमवीर चक्र विजेता हैं। विशिष्ट अतिथि विनोद यादव तथा प्रो. धनंजय यादव है कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष जयनाथ यादव, रामकुमार यादव एवं जीत लाल यादव करेंगे। उक्त जानकारी  समिति के कोषाध्यक्ष धर्मराज यादव ने बताया कि जन्मोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ