सत्संग से ही मिटेगा मोह-भ्रम : पंकज जी


मथुरा में होने वाले वार्षिक भंडारे में शामिल होने का दिया न्योता

शाहगंज, जौनपुर--शाकाहार, नशा त्याग और चरित्र उत्थान का संदेश देती जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा की जनजागरण यात्रा रविवार को ताखा पश्चिम जोगीबीर शाहगंज पहुँची।
यह उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज ने कहा कि नशे का त्याग करके शाकाहारी बनिए। सत्संग जीवन का वह पवित्र जल है जो मन के मैल और मोह-भ्रम को दूर करता है। उन्होंने समझाया कि आत्मा चार प्रकार के शरीरों में बंधी रहती है और मृत्यु के बाद सभी आत्माओं का हिसाब एक ही स्थान पर होता है। जहाँ किसी जाति, भाषा या देश का भेद नहीं रहता। इसलिए जीवित रहते हुए संतों-महापुरुषों की शरण लेकर आत्मकल्याण का मार्ग अपनाना चाहिए।
इसके पहले श्रीमती राजदेई सिंह महिला महाविद्यालय में यात्रियों ने विश्राम किया। कार्यक्रम में पंकज जी का स्वागत स्थानीय गणमान्य नागरिकों व ऋषिदेव श्रीवास्तव, सूर्यबली सिंह, दल सिंगार, अखिलेश यादव, जगतपाल यादव, बालकृष्ण शुक्ला, संगमलाल, गयादीन पटेल, मिथिलेश यादव, सुभाष यादव व भानु प्रताप ने पुष्पहार भेंटकर किया।
यहां उन्होंने कहा कि हिंसा और अपराधों की जड़ अस्वच्छ खानपान और महापुरुषों की शिक्षाओं से दूरी है। सभी शुभचिंतक, बुद्धिजीवी और धार्मिकजन समाज को मांसाहार और नशे से मुक्त कराने में सहयोग करें। उन्होंने 28 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक मथुरा के आगरा-दिल्ली बाईपास स्थित जयगुरुदेव मंदिर में होने वाले वार्षिक भंडारा-सत्संग मेला में सम्मिलित होने का निमंत्रण भी दिया।
आयोजन में महाविद्यालय प्रबंधक राघवेन्द्र प्रताप सिंह का सहयोग रहा। कार्यक्रम की शांति व्यवस्था में पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा।
तत्पश्चात धर्मयात्रा अपने अगले पड़ाव शाहगंज ब्लॉक के कौड़िया चौराहा के लिए रवाना हुई।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस