एक माह बाद भी चोरी का नहीं हुआ खुलासा, पीड़ित भटकने को मजबूर

जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के दहेव गांव निवासी पीड़ित परिवार एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी चोरी हुए गहनों और नगदी की बरामदगी को लेकर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। थाने से लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक गुहार लगाने और यहां तक कि मुख्यमंत्री से शिकायत करने के बावजूद आज तक नतीजा शून्य ही रहा।

पीड़ित गोविन्द दुबे पुत्र सुरेश चन्द्र दुबे ने बताया कि बीती 12-13 जुलाई 2025 की रात लगभग 1.30 से 2.00 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उनके घर में धावा बोलकर नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया। उन्होंने बताया कि चोरी में 65 हजार रुपए (500 के नोट), 15 हजार रुपए (50 की तीन गड्डी ), 4 सोने की चैन, 6 अंगूठी, 1 कान की पट्टी, 1 कान का सूई-धागा, 1 जोड़ी झुमका, 1 हार, 1 छागल, 2 मंगलसूत्र और 1 सोने का बिस्किट शामिल हैं।

पीड़ित ने पुलिस से बार-बार गुहार लगाते हुए कहा कि अभी तक मुकदमा दर्ज कर औपचारिक कार्यवाही भर की गई है, लेकिन चोरों का सुराग तक नहीं लग पाया। क्षेत्रीय जनता का कहना है कि सुजानगंज पुलिस की सुस्ती और लापरवाही के चलते पीड़ित परिवार न्याय के लिए भटक रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस