गंगा नहाने गए पांच किशोरों में तीन की डूबकर मौत, दो को ग्रामीणों ने बचाया


थरवई थाना क्षेत्र की घटना, 

प्रयागराज, थरवई।
थरवई थाना क्षेत्र के मनसैता गांव में मंगलवार को गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के पास स्थित मनकामेश्वर मंदिर के सामने गंगा कछार में नहाने उतरे पांच किशोरों में से तीन गहरे पानी में डूब गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो बच्चों को किसी तरह बचा लिया, लेकिन तीन की जान नहीं बच सकी।मृतकों की पहचान शशांक पाल (16) पुत्र मनोज कुमार पाल निवासी मनसैता, उत्कर्ष पाल (15) पुत्र रवि पाल निवासी बहमलपुर और लकी उर्फ अभिषेक (16 पुत्र शशि कुमार निवासी पूरनतारा, थरवई के रूप में हुई है। तीनों किशोर कक्षा 9 के छात्र थे और आपस में घनिष्ठ मित्र भी बताए जा रहे हैं।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे पांचों किशोर गंगा नहाने पहुंचे थे। नहाते-नहाते वे गहराई की ओर बढ़ गए, जहां पानी में फंसकर तीन लड़के डूब गए। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े और जान जोखिम में डालकर शिवम पाल (14) पुत्र शंकरलाल तथा अमन पाल (11) पुत्र भूलेंद्र पाल  उत्कर्ष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जबकि लकी को परिवार का होनहार बेटा बताया गया है।घटना की सूचना मिलते ही थरवई पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन की ओर से राहत कार्य और आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं मौके पर विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, उप जिलाधिकारी हीरालाल सैनी, डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत, एडीसीपी गंगानगर पुष्कर वर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त चंद्रपाल सिंह, थरवई प्रभारी अरविन्द कुमार गौतम व साहित्य कई थाने की पुलिस मौके पर मौजूद रही

    कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस