B.P.ED Admission 2025 की अंतिम तिथि 12 अगस्त तक बढ़ी

जौनपुर। B.P.ED पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु महत्वपूर्ण सूचना,वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित बी.पी.एड.पाठ्यक्रम(सत्र 2025-2027 में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 12अगस्त 2025 तक बढ़ा दी गई है। वे अभ्यर्थी जो पात्रता परीक्षा में सम्मिलित हो चुके हैं तथा बी.पी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक हैं, वे निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय द्वारा यह भी सूचित किया जाता है कि [B.P.ED Admission ] बी.पी.एड. की शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं काउंसलिंग का आयोजन 19 एवं 20 अगस्त 2025 को प्रातः 08:00 बजे से विश्वविद्यालय परिसर स्थित एकलव्य स्टेडियम में किया जाएगा। इस शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र 16 अगस्त 2025 से समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध होगा, जिसे अभ्यर्थी अपने लॉगिन आईडी से डाउनलोड कर सकते हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा के दिशा-निर्देश तथा काउंसिलिंग हेतु महाविद्यालयों की सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.vbspu.ac.in पर पृथक से प्रकाशित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल vbspuadm.samarth.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ