बुढ़वा मंगल पर दर्शन पूजन के लिये अजोसी महावीर धाम में उमड़े श्रद्धालु

सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अजोशी गांव स्थित पवन महावीर धाम पर बुढ़वा मंगल को सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जय बजरंगी, जय हनुमान, संकट मोचन कृपा निधान आदि जयकारे से परिसर गुंजायमान रहा। धाम के पुजारी अरविंद मिश्र, आकाश मिश्र व शुभम मिश्र की देख—रेख में भोर में 4 बजे गर्भगृह में हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिये मंदिर का पट खोल दिया गया। कतारबद्ध श्रद्धालु अपने इष्ट का दर्शन—पूजन कर मन्नते मांगते रहे। पूरा धाम जयकारों से गूंजता रहा। सुरक्षा व्यवस्था में सिकरारा थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाने की पुलिस व महिला कांस्टेबल व पीएसी बल मन्दिर परिसर व मेला क्षेत्र में चक्रमण करता नजर आया। महिलाओं ने मनौती के लिये कढ़ाही चढ़ायी। श्रद्धालुओं ने सुन्दर काण्ड, हनुमान चालीसा, हनुमानाष्टक, हनुमान बाहुक, बजरंग बाण का पाठ करके हवन पूजन किया। इस मौके पर लगे विशाल मेले में लोगों ने जमकर खरीददारी की जबकि बच्चों ने झूले का लुत्फ उठाया।


जिलाधिकारी ने महावीर के दर पर टेका मत्था
सिकरारा, जौनपुर। बुढ़वा मंगल पर जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल के साथ अजोसी महावीर धाम पहुँचकर दर्शन व आरती पूजन करने के साथ मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं को अपने हाथ से फल व प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर शिक्षक नेता सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस