कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति ने मनाया तिरंगा यात्रा में सहभागिता का उत्सव

जौनपुर --कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ, जौनपुर के अध्यक्ष घनश्याम सिंह एडवोकेट एवं महामंत्री मनोज कुमार मिश्र एडवोकेट के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ अध्यक्ष घनश्याम सिंह, महामंत्री मनोज कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, महासचिव राजेश कुमार मोदनवाल सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओं की मौजूदगी में हुआ। यात्रा में राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ अधिवक्ताओं ने लोगों को एकता, भाईचारे और देशभक्ति का संदेश दिया।

महामंत्री मनोज कुमार मिश्र ने यात्रा में शामिल सभी अधिवक्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “देश की आज़ादी में अधिवक्ताओं की भूमिका ऐतिहासिक रही है और आज भी वे समाज को सही दिशा देने में अग्रणी हैं।”

इस अवसर पर राजेश यादव, आनंद मिश्र, रंजीत गुप्ता, दुर्जनमोहन चुपला, तारकेश्वर सिंह, संदीप सिंह, अनिल सिंह, प्रेमशंकर प्रसाद, फुलवल्लभ निषाद, हीरामणि, संजय यादव, सजल श्रीवास्तव, विशाल विश्वकर्मा, अजीत प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार यादव, अजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ