शादी का झांसा देकर रुपये ठगने और धर्म परिवर्तन का दबाव, युवती की तहरीर पर केस दर्ज




वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र में एक युवती ने शादी का झांसा देकर रुपये ठगने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के मुताबिक जुलाई में उसकी मुलाकात एक मेट्रोमोनियल साइट के माध्यम से सम्राट सिंह नामक युवक से हुई थी। बातचीत के बाद 13 जुलाई को वह उसके आशापुर स्थित फ्लैट पर आया और शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए।

युवती का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने आशापुर चौराहे पर स्थित केनरा बैंक से उससे पांच लाख रुपये ले लिए। कुछ दिन बाद पता चला कि उसका असली नाम सम्राट सिंह नहीं, बल्कि मोहम्मद शरफ रिजवी है, जो फर्रुखाबाद के चीनी ग्राम, प्राइमरी स्कूल के सामने का निवासी है।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। डर के माहौल में पीड़िता ने मंगलवार को सारनाथ थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा किया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस