विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाना जरूरी: कुलपति


पीयू में ‘महर्षि नागार्जुन’, ‘ब्रह्मगुप्त’ स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन

जौनपुर।  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के उमानाथ सिंह प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी संस्थान में आज दो अत्याधुनिक स्मार्ट क्लासरूम  ‘महर्षि नागार्जुन’ तथा ‘ब्रह्मगुप्त’ का लोकार्पण विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वन्दना सिंह के कर-कमलों द्वारा किया गया।
यह नामकरण कुलपति कि प्रेरणा से प्राचीन भारत के महान गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त एवं रसायनशास्त्र के अग्रणी आचार्य महर्षि नागार्जुन की ज्ञान परंपरा को नमन करने एवं नवाचार में उनके योगदान को देखते हुए किया गया है। यह पहल डिजिटल युग में शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।
कार्यक्रम के दौरान कुलपति प्रो सिंह ने कहा कि “ज्ञान के ऐतिहासिक स्रोतों को आधुनिक तकनीकी माध्यमों से जोड़कर हम न केवल अपने सांस्कृतिक बोध को पुष्ट करते हैं, बल्कि विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के योग्य भी बनाते हैं। ये स्मार्ट क्लासरूम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।”
इन दोनों स्मार्ट क्लासरूम में नवीनतम तकनीकी सुविधाएं जैसे — इंटरैक्टिव डिजिटल बोर्ड, हाई-स्पीड वाई-फाई, प्रोजेक्शन सिस्टम, लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा एवं एकीकृत ऑनलाइन लर्निंग पोर्टल की व्यवस्था की गई है, जिससे छात्र-छात्राओं को एक आधुनिक, सहभागिता पूर्ण एवं सशक्त शिक्षण अनुभव प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, वित्त अधिकारी आत्म प्रकाश धर द्विवेदी, प्रो. प्रमोद कुमार यादव, प्रो. सौरभ पाल, प्रो. राजकुमार, प्रो. अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रो. रवि प्रकाश, प्रो. संदीप सिंह, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. संतोष कुमार, डॉ. मनीष प्रताप सिंह, डॉ. संदीप वर्मा, डॉ. रमांशु प्रभाकर सिंह, डॉ. रामनरेश यादव, डॉ. उदय राज प्रजापति, डॉ. सुशील शुक्ला, डॉ. मंगला प्रसाद सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक गण, प्रशासनिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस