जौनपुर बिजली कर्मियों से मारपीट प्रकरण में खुटहन पुलिस ने 15 वांछित अभियुक्तों को दबोचा


जौनपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खुटहन पुलिस ने बिजली कर्मियों से मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में नामजद और वांछित 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घटना 27 सितंबर की रात की है, जब पिलकिछा पावर हाउस के अवर अभियंता श्याम अवध यादव अपनी टीम के साथ फॉल्ट सुधार रहे थे। इस दौरान लोनियापट्टी गांव में कुछ लोगों ने एक राय होकर सरकारी कर्मचारियों को गाली-गलौज दी, लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था।

रविवार को मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय भेजा गया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय सहित खुटहन थाने और क्राइम टीम के 20 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस