थाना कोतवाली में शांति समिति की बैठक, एसपी ने अमन-चैन बनाए रखने की किया अपील



जौनपुर। थाना कोतवाली परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने की। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों से अपील की गई कि जनपद में अमन-चैन बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार से माहौल बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखें और हर छोटी-बड़ी सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाए।
बैठक में एसपी सिटी, सीओ सिटी,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, अन्य पुलिस अधिकारी, समाजसेवी, व्यापारी और विभिन्न समुदायों के लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने का आश्वासन दिया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस