जौनपुर नीली LED लगी पतंग उड़ाकर ड्रोन की अफवाह फैलाने वाले तीन युवक गिरफ्तार


जौनपुर। थाना मड़ियाहूं पुलिस ने देर रात ड्रोन उड़ाने की अफवाह फैलाने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार ग्राम फूलवारी में अफरा-तफरी की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक तेजबहादुर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि युवक नीली रंग की LED लगी पतंग उड़ा रहे थे, जिसे लोग ड्रोन समझ बैठे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नन्दलाल राजभर, दीपक राजभर और रवि प्रकाश राजभर, तीनों निवासी ग्राम गुतवन, थाना नेवढिया, जनपद जौनपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक तेजबहादुर सिंह, उपनिरीक्षक सुरेश यादव, हेड कांस्टेबल सत्येन्द्र यादव और कांस्टेबल उपेन्द्र पाल शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस