उप मुख्यमंत्री ने रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान में क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित किया

जौनपुर। शुक्रवार को विभिन कार्यक्रमों में सहभागिता करने जौनपुर पहुँचे  सूबे के उप मुख्यमंत्री और उत्तरप्रदेश रेडक्रास के चेयरमैन ब्रजेश पाठक का रेडक्रास सोसायटी  के जौनपुर इकाई के सचिव डा.मनोज वत्स के द्वारा अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया । 

उपमुख्यमंत्री द्वारा रेडक्रास जौनपुर इकाई द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की  गई तथा निरन्तर और बेहतर मानवीय कार्यो के प्रति प्रेरित  किया गया । 

उप मुख्यमंत्री  ने कहा कि पीड़ितों की सेवा करना मानवता की सेवा से बढ़कर है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री  द्वारा रेडक्रास की तरफ़ से बड़ी संख्या में क्षय रोगियों को पोषण  पोटली किट का वितरण  भी किया । कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव, राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी, एमएलसी बृजेश सिंह ' प्रिंशू' ,  जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह,जिलाधिकारी  दिनेश चंद्र, सीडीओ ध्रुव खड़िया,  एसपी डा. कौस्तुभ,  सीएमओ डॉ लक्ष्मी  सिंह, बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल,  धनंजय सिंह,रवि सिंह ,डॉ विशाल यादव,डॉ सुबाष राय,प्रकान्त दूबे ,विद्याधर राय विद्यार्थी,रोहित श्रीवास्तव,नितिन सिंह,राजकुमार बिंद,सुशील अग्रहरि,नितिन चौरसिया और रेडक्रॉस के सदस्य उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस