अपहरण के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,खेतासराय रेलवे स्टेशन से हुई गिरफ्तारी


खेतासराय, जौनपुर।
अपहरण के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक अपराधी को खेतासराय पुलिस टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे उस समय गिरफ्तार किया, जब वह खेतासराय रेलवे स्टेशन से ट्रेन पड़कर कहीं भागने की फिराक में था।
थानाध्यक्ष खेतासराय रामाश्रय राय ने बताया कि
खुटहन थाना अंतर्गत ग्राम सभा दरना निवासी आदित्य गौतम पुत्र अरूण गौतम के खिलाफ खेतासराय थाना में अपहरण का एक मुकदमा दर्ज है।
मुकदमा अपराध संख्या-183/25 धारा 137(2) बीएनएस से सम्बधित यह वाछित अपराधी पिछले काफी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस इसकी तलाश में निरंतर दबिश दे रही थी लेकिन यह हाथ नहीं लग रहा था।
थाना प्रभारी श्री राय को मुखबिर ने बताया कि उक्त अभियुक्त खेतासराय रेलवे स्टेशन पर मौजूद है। कोई ट्रेन पकड़कर महानगर जाने की फिराक है।
थाना प्रभारी रामाश्रय राय, उप निरीक्षक अनिल पाठक, कांस्टेबल आशुतोष तिवारी, बृकेश यादव के साथ स्टेशन पर छापेमारी करके अभियुक्त आदित्य गौतम पुत्र अरून कुमार निवासी ग्राम दरना थाना खुटहन जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। इसके बाद विधिक कार्यवाही कर सम्बन्धित न्यायालय में चालान भेज दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस