परमहंस आश्रम के संत राजनदास महाराज से मिले उपमुख्यमंत्री, अगले दौरे पर आश्रम आने का दिया आश्वासन


जफराबाद।
जमैथा गांव स्थित आदि गंगा गोमती तट पर बने बाबा परमहंस आश्रम में शुक्रवार को संत राजनदास महाराज ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से भेंट की। इस दौरान संत राजनदास ने उन्हें आश्रम का प्रसाद भेंट कर अगली बार आश्रम आने का आमंत्रण दिया।

उपमुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए जल्द ही परमहंस आश्रम आने का आश्वासन दिया। बातचीत के दौरान उन्होंने जिले के समग्र विकास की दिशा में सकारात्मक प्रयासों का भरोसा भी दिलाया।

संत राजनदास ने कहा कि शीघ्र ही मंदिर परिसर और आने–जाने वाले मार्ग समेत अन्य विकास कार्य पूरे होंगे, जिससे श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ