जौनपुर के बीएसए गोरखनाथ पटेल के ट्रांसफर की अफवाह, बोले– “सूची फर्जी, कार्रवाई होगी”


जौनपुर। जिले में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) गोरखनाथ पटेल के ट्रांसफर की अफवाह फैलाने वालों पर अब कानूनी कार्रवाई होगी। बीते दिन से सोशल मीडिया और कुछ पोर्टलों पर उनके तबादले की फर्जी सूची वायरल की जा रही थी, जिसे लेकर जिलेभर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

बीएसए गोरखनाथ पटेल ने स्पष्ट किया कि ट्रांसफर को लेकर जो भी खबरें चलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह से निराधार हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से इस तरह की कोई भी सूची जारी नहीं की गई है। वायरल हो रही सूची फर्जी है और केवल भ्रम फैलाने के उद्देश्य से प्रसारित की जा रही है।

बीएसए ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और जिन लोगों ने बिना सत्यापन के फर्जी सूची बनाकर प्रसारित की है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र भी भेजा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोक सकेगी। साथ ही उन्होंने शिक्षकों व अभिभावकों से अपील की कि वे केवल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस पर ही भरोसा करें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस