जौनपुर में योग गुरुओं की पाठशाला, साधक बने शिक्षक

जौनपुर। योग गुरु बाबा रामदेव के दिशा-निर्देशन में पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में लोहिया पार्क जौनपुर में योग शिक्षक एडवांस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में एक सौ से अधिक साधक भाग ले रहे हैं।

राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति के मार्गदर्शन में एक दर्जन से अधिक योग प्रशिक्षक साधकों को रोगानुसार व अवस्थानुसार विविध प्रकार के आसनों, ध्यान और प्राणायाम का अभ्यास करा रहे हैं। यहां प्रशिक्षित साधक आगे चलकर हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में योग गुरु बाबा रामदेव से पांच दिवसीय एडवांस प्रशिक्षण भी प्राप्त करेंगे।

प्रातः सुबह 5 बजे से 7 बजे तक चलने वाले इस शिविर में प्रतिदिन लगभग 50 से अधिक विशेष आसनों, सूर्य नमस्कार, योगिंग-जॉगिंग, ध्यान और प्राणायाम का अभ्यास कराया जा रहा है। डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, किडनी, लीवर, आर्थराइटिस, मोटापा, हृदय रोग, अनिद्रा, गैस-एसिडिटी व पाचनतंत्र से जुड़ी अनेक बीमारियों के समाधान हेतु भी विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

शिविर से प्रशिक्षित योग शिक्षक आगे चलकर जन-जन को स्वस्थ बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे और योग को कैरियर के रूप में भी अपनाएंगे।

इस अवसर पर शिविर संयोजक राजन सिंह, अरविन्द यादव, धनन्जय सिंह, विरेन्द्र यादव, अर्जुन सिंह, गुरुनाथ यादव, त्रियंबकम मिश्रा, प्रियंका राजपूत, विकास यादव, अनिल यादव, क्षमा सिंह, अंकित जायसवाल, दीपक मौर्य, हरीनाथ यादव, बीरा यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस