गढ़ही मोहल्ले में अधेड़ पर अस्तुरा से हमला, चार लोग हिरासत में


मड़ियाहूं (जौनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गढ़ही मोहल्ला में शनिवार सुबह एक अधेड़ पर मोहल्ले के ही युवक द्वारा अस्तुरा से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में घायल अधेड़ को पेट और बांह में मामूली चोटें आईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाज के लिए सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने परिजनों के दबाव में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, गढ़ही मोहल्ला निवासी एकरामु रब उर्फ पेक्टर सुबह करीब 9 बजे घर के सामने बैठे थे। तभी मोहल्ले का अरशद उर्फ गुड्डा पुत्र पप्पू वहां पहुंचा और उन पर अस्तुरा से हमला कर दिया। बचाव के दौरान पेक्टर की बांह में भी चोट आ गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो गया।

पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं आरोपी के पिता पप्पू अंसारी का कहना है कि एकरामु रब ने खुद को चाकू से घायल किया है और पुरानी रंजिश के कारण उनके परिवार को फंसाने की कोशिश कर रहा है।

घटना को लेकर मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले एकरामु रब का बेटा शादाब, जो सऊदी अरब में काम करता है, घर आया था। उस दौरान शादाब पर आरोपी पक्ष ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी थी। हालांकि, पुलिस ने उस मामले में गंभीर धाराओं के बजाय केवल शांति भंग की कार्रवाई की थी। इस बात से नाराज होकर आरोपी अरशद ने हमले की साजिश रची, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस