डीएम की सख्ती : बच्चों का आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य, स्कूलों से हाइटेंशन तार हटाने के आदेश

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने डीबीटी ट्रांसफर, आधार प्रमाणीकरण, बच्चों की उपस्थिति और निपुण आकलन परिणाम सहित विभिन्न बिंदुओं की गहन समीक्षा की।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के हर बच्चे का आधार प्रमाणीकरण कराया जाए। विद्यालयों के निरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने के भी आदेश दिए।

डीएम ने विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तारों को बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत को फटकार लगाई और प्राथमिकता के आधार पर तुरंत तार हटवाने का निर्देश दिया।

बैठक में डीसी सिविल रजा हसन, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस