प्रबंधकों ने कुलसचिव से मिलकर समस्या निस्तारण की उठाई मांग


नये कुलसचिव से शिक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नए कुलसचिव से शनिवार को प्रबंधको ने मुलाकात की । इस दौरान उन्हें कॉलेज की समस्याओं से अवगत कराया और निस्तारण की मांग की । इस दौरान शिक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की।

बता दें कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष डा. चंद्रेश सिंह , जिलाध्यक्ष डा. मानसिंह के नेतृत्व में प्रबंधकों का प्रतिनिधिमंडल नये कुलसचिव केशलाल से कार्यालय में मुलाकात की। उन्हें पुष्पगुच्छ भेटकर स्वागत किया। इसके साथ ही प्रबंधको और कॉलेज की समस्याओं पर चर्चा करते हुए अवगत कराया। समस्याओं पर कुलसचिव केशलाल ने समाधान करने का आश्वासन दिया। कहां की महाविद्यालय और विश्वविद्यालय एक दूसरे के पूरक है । महाविद्यालय के हित के लिए जितना संभव हो सकेगा सहयोग किया जाएगा । कॉलेज से भी विधि संगत सहयोग करने पर जोर दिया । इस दौरान जौनपुर गाजीपुर के प्रबंधक मौजूद रहे। जिसमें डॉ मानसिंह, रविंद्र प्रताप सिंह ,डॉ जीपी पाठक ,मुन्नेलाल यादव, भूपेंद्र यादव, अरुण कुमार, आशीष कुमार, विवेक यादव मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस