श्मशान घाट पर दबंगों का कब्ज़ा! शवयात्रा तक में अवरोध, प्रशासन मौन

जौनपुर। जिले का सबसे बड़ा रामघाट श्मशान घाट अराजक तत्वों के कब्ज़े में है। शर्मनाक हालात यह हैं कि जहाँ लोगों की चिताएँ जलती हैं, वहीं दबंगों ने लकड़ी व सामान रखकर अवैध दुकानें खोल ली हैं। शवयात्रा घाट तक पहुँच ही नहीं पा रही और चिता जलाने के लिए जगह की भारी किल्लत हो रही है।

 समाधान दिवस पर प्रभारी रतन सिंह चौहान ने सिटी मजिस्ट्रेट के सामने यह दर्दनाक स्थिति उजागर की। उन्होंने साफ कहा कि कई बार मना करने पर भी अतिक्रमणकारी न सिर्फ हटने को तैयार नहीं हैं, बल्कि उल्टे मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।

यह हालात सिर्फ अतिक्रमण का मामला नहीं, बल्कि मृतकों के सम्मान और उनके परिजनों की भावनाओं का खुला अपमान है। 

लोगों का आक्रोश है कि प्रशासन सबकुछ जानते हुए भी चुप्पी साधे बैठा है। सवाल उठता है—क्या श्मशान घाट भी अब दबंग के कब्ज़े से मुक्त नहीं रह गया? कब तक शवयात्रा को दबंगों की मनमानी झेलनी पड़ेगी?


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस