कोतवाली चौराहा पर गणपति पूजा महासमिति के नियंत्रण कक्ष का हुआ उद्घाटन


जौनपुर। बीते सोमवार को शहर के कोतवाली चौराहा स्थित श्री गणपति पूजा महासमिति द्वारा बनाए गए नियंत्रण कक्ष का शुभारंभ पूरे विधि-विधान के साथ किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया एवं एडवोकेट मनोज मिश्र ने पंडित अवधेश चतुर्वेदी के सानिध्य में भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजन-अर्चन किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने फीता काटकर नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर समिति पदाधिकारियों—अध्यक्ष दीपक जावा, महासचिव पवन दुबे, कोषाध्यक्ष विशाल खत्री, कॉर्डिनेटर संजय जांडवानी एवं संयोजक नवीन बसगोटी ने अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने कहा कि त्यौहारों के इस मौसम में सर्वप्रथम गणेश पूजा की जाती है। प्रतिमा विसर्जन में बेहतर से बेहतर व्यवस्था की जाएगी और किसी भी समस्या पर सीधे महासमिति से संपर्क किया जा सकता है।
पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि गणेश प्रतिमा विसर्जन शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान निर्णायक मंडल के सदस्यों को शोभायात्रा मूल्यांकन हेतु फाइल सौंपी गई। मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

स्वागत भाषण नवीन सिंह बसगोती एवं संचालन संजीव यादव एडवोकेट ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिंस सेठ, आशीष बोस, सुमित अग्रहरि, रंजीत गुप्ता, मनीष वर्मा, चंद्रेश यादव, अजय यादव, अभिषेक सेठ, आनंद अग्रहरि, शशिकेष साहू, प्रमोद ओमर, मुकेश साहू, शिवम् जायसवाल, राजेंद्र सिंह, आदित्य सेठ, करन बिंद, अखिलेश मौर्य सहित कई लोगों का विशेष योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ