जौनपुर में शुरू हुआ “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान, पेट्रोल पंपों पर लगाए गए पोस्टर


जौनपुर। शासन के निर्देश पर जनपद में 1 सितंबर से 30 सितंबर 2025 तक “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी दी कि परिवहन आयुक्त के आदेश के क्रम में पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पेट्रोल न देने का सख्त पालन कराया जाएगा।

सोमवार को खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों व पूर्ति निरीक्षकों ने जनपद के लगभग 50 पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान पंप स्वामियों को निर्देशित किया गया कि वे पंप परिसर में “नो हेलमेट, नो फ्यूल” के स्लोगन वाले बैनर व पोस्टर लगाकर लोगों को जागरूक करें।

साथ ही मौके पर मौजूद वाहन चालकों को भी हेलमेट की अनिवार्यता और इसके महत्व के बारे में बताया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और आम जनता को यातायात नियमों के प्रति सजग करना है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस