खेतासराय में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार


जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत खेतासराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील इशारे व फब्तियां कसने वाले एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष खेतासराय के पर्यवेक्षण में गठित मिशन शक्ति टीम द्वारा 6 अक्टूबर 2025 की शाम को चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक युवक बघनरी गेट के पास आने-जाने वाली महिलाओं और छात्राओं पर अश्लील हरकतें कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद नौशाद पुत्र अब्दुल मन्नान निवासी युनुसपुर, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना खेतासराय में मु0अ0सं0-205/2025 धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रविन्द्रनाथ सिंह, महिला हे0का0 रीना राव और महिला का0 नेहा यादव की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ