*महर्षि बाल्मीकि जी की शिक्षाएं समाजवादी विचारधारा पर चलने की प्रेरणा देती है:-राकेश मौर्य*


*जौनपुर -समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी जौनपुर के तत्वाधान में महान ज्ञान के सागर, समाज सुधारक, महाकाव्य रामायण के रचयिता आदिकवि महर्षि बाल्मीकि जी की जयंती मनाते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
उक्त अवसर पर उपस्थित सपाजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने ज़िला अध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित कर उनके विचारों पर चर्चा कराई।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि 
 महर्षि बाल्मीकि जी से हमे ज्ञान, सत्य और धर्म की शिक्षा मिलती है। वाल्मीकि जी की यात्रा हमे सिखाती है कि व्यक्ति का अतीत चाहे कितना भी पापपूर्ण रहा हो, लेकिन ज्ञान, शिक्षा और सही मार्गदर्शन से वह महान आत्मा में परिवर्तित हो सकता है।आज हमें महर्षि बाल्मीकि जी से मिली शिक्षाएं समाजवादी विचारधारा पर चलने की प्रेरणा देती है।
गोष्ठी को पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, प्रदेश सचिव राजेश विश्वकर्मा, सुशील दुबे, ज़िला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, महेंद्र यादव नैपाल, अशोक यादव SPO, अनवारूल हक गुड्डू,  ज़िला सचिव गामा सोनकर, कमलेश यादव, डॉ जंगबहादुर यादव, नीरज पहलवान, श्याम नारायण बिंद, हरिश्चंद प्रभाकर ने संबोधित करते हुए उनके जीवन मूल्यों पर चर्चा किया।
गोष्ठी में वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले, धर्मेंद्र चौरसिया, रामजतन यादव,  शकील मंसूरी, दीपक यादव पप्पू, अशोक निषाद, कमाल आज़मी, संजय गौतम, जितेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र सोनकर, मुनव्वर अली, धीरज बिंद, रेणु सोनकर, मंगला मौर्य, शैलेंद्र रत्न मौर्य, रमेश यादव, राहुल यादव, अरविंद सोनकर, शेर बहादुर यादव सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे।
संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस