विशाल कनौजिया बने समाजवादी मजदूर सभा के जिला महासचिव


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी की स्वीकृति एवं समाजवादी मजदूर सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री श्यामलाल पाल जी के अनुमोदन से, समाजवादी मजदूर सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री धनीलाल श्रमिक जी की संस्तुति पर, श्री विशाल कनौजिया पुत्र श्री आशु राम कनौजिया को समाजवादी मजदूर सभा, जौनपुर का जिला महासचिव मनोनीत किया गया है।

राष्ट्रीय महासचिव श्री अमित यादव जी ने विशाल कन्नौजिया को बधाई देते हुए कहा कि— “श्री विशाल कनौजिया जी का संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा और सक्रियता समाजवादी मजदूर सभा को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त व संगठित रूप में कार्य करेगा।”

जिला अध्यक्ष श्री मनोज कुमार शर्मा ने नवमनोनीत महासचिव को क्रांतिकारी शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे समाजवादी विचारधारा और आदर्शों को गांव-गांव तक पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाएँगे।

इस अवसर पर राम प्रताप बिंद, सीमा खान, रमाशंकर चौहान, सादिक अली, साहब लाल गौतम, आनंद पांडे, अमरेंद्र यादव, तौसीफ सिद्दीकी और मेहंदी लाल जी, मोहम्मद जावेद आदि लोगों ने नवनियुक्त जिला महासचिव को बधाई दी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस