जौनपुर में 7 दिसंबर को होगा “सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह” — सामाजिक सौहार्द और मानवता का अद्भुत संगम

जौनपुर।
मानवता, सामाजिक समरसता और सौहार्द का संदेश देने के उद्देश्य से जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट, जौनपुर द्वारा 7 दिसंबर 2025 (रविवार) को मोहम्मद हसन महाविद्यालय मैदान, सुक्खीपुर में “सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह” का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सामाजिक एकता और सेवा की मिसाल पेश करेगा।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कायस्थ महासभा के प्रदेश महामंत्री/जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को जोड़ना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि समारोह में विभिन्न धर्मों और समुदायों के जोड़े एक ही मंच पर विवाह के पवित्र बंधन में बंधेंगे, जो सामाजिक सद्भाव का जीवंत प्रतीक होगा।

राकेश श्रीवास्तव ने जनपद के सभी समाजसेवियों, संगठनों और नागरिकों से इस आयोजन में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि — “यह सिर्फ विवाह समारोह नहीं, बल्कि समानता, सहयोग और मानवता का पर्व है। यह आयोजन जौनपुर को सद्भाव और संस्कार की नई पहचान दिलाएगा।”

ट्रस्ट की ओर से बताया गया है कि इस आयोजन में सभी नवविवाहित जोड़ों को आवश्यक गृहस्थी सामग्री, वस्त्र और उपहार भी प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं और प्रशासनिक व सामाजिक संस्थाओं से समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

संपर्क सूत्र (पंजीकरण हेतु):
📞 9839876192, 9335362019, 9415141094, 8887981482, 9838971714, 9918189888

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस