शिकायतों का हो गुणवत्तापूर्ण निस्तारण : डीएम

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में शनिवार को थाना सिकरारा में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनसुनवाई के दौरान फरियादियों के प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से करने के लिए निर्देशित किया।उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है। किसी भी प्रकरण में लापरवाही या टालमटोल की स्थिति पाई जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर जांच कर आपसी विवादों एवं भूमि संबंधी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर थाना प्रभारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस