त्रुटिरहित एसआईआर से होंगे आगामी चुनाव आसान: विधायक

स्थानीय क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार स्थित नारायण वाटिका में शनिवार को निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण कार्यशाला हुई। इसका लक्ष्य नामावली को त्रुटि रहित बनाना है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधायक शाहगंज रमेश सिंह ने कहा कि विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण पर आने वाले  विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव निर्भर करेंगे। एसआईआर सही होने से ही आगामी चुनावों की राह आसान होगी।इसी क्रम में जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद तैयार होने वाली मतदाता सूची ही आगामी चुनावों की नींव बनेगी। उन्होंने 18 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची के जोड़ने की कार्यकर्ताओं से अपील किया।कार्यशाला में पार्टी के विधानसभा शाहगंज के पदाधिकारी, सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, बीएलए प्रथम संतोष सिंह, राकेश वर्मा, नरेंद्र उपाध्याय, पवन पाल, अंगद वर्मा, रविशंकर चतुर्वेदी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस