अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

जौनपुर। थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम ने रविवार को एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

थाना प्रभारी सरायख्वाजा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में गिरफ्तार युवक की पहचान अभिषेक राजभर पुत्र गोविन्द राजभर निवासी पोटरिया, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह नए लड़कों की संगत में आकर दिखावे के लिए तीन महीने पहले आजमगढ़ से अवैध तमंचा लेकर आया था। तमंचा पकड़े जाने के डर से उसने उसे मेहरांवां रेलवे क्रॉसिंग से आगे सन्दहा मार्ग के किनारे एक बगिया में सरपत के बीच छिपा दिया था।

अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने मौके से एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 672/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील वर्मा, उपनिरीक्षक शिवानंद वर्मा, हेड कॉन्स्टेबल शशि प्रकाश सिंह, कॉन्स्टेबल विनोद सिंह, कृष्णानंद यादव, शिवप्रताप चौहान एवं दिलशाद शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस