सीओ सिटी ने किया नगर कोतवाली का मासिक निरीक्षण, साफ-सफाई और कार्यप्रणाली की सराहना

जौनपुर। नगर कोतवाली का सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने सोमवार को मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था, अभिलेखों के रखरखाव एवं विभिन्न शाखाओं के कार्यों का जायजा लिया।

सीओ सिटी ने सबसे पहले महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया और वहां मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला संबंधित मामलों में पीड़िताओं के साथ संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य किया जाए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने में रखे शस्त्रों की स्थिति की जानकारी ली तथा उनके रख-रखाव के संबंध में भी आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने थाने की साफ-सफाई व्यवस्था को संतोषजनक बताया और कहा कि सभी पुलिस कर्मी अनुशासन एवं सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

इस अवसर पर शहर कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर महमूद आलम, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी पुष्पा देवी, उपनिरीक्षक अश्वनी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

सीओ सिटी ने अंत में कहा कि पुलिस का उद्देश्य जनता को सुरक्षित माहौल प्रदान करना है और इसके लिए सभी को मिलजुलकर कार्य करना होगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस