उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मांगा सहयोग, डिजिटाइजेशन कार्य जारी

मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण संबंधी बैठक उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयवर चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण, प्राप्त प्रपत्रों का संग्रहण एवं उनका डिजिटाइजेशन कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र प्रगति की नियमित समीक्षा कर रहे हैं।

उन्होंने राजनीतिक दलों से अपेक्षित सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी की सक्रिय भागीदारी से पुनरीक्षण कार्य और अधिक पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से पूरा होगा।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने गणना पत्र भरने की प्रक्रिया, विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के मुख्य प्रावधान तथा इससे जुड़े विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। राजनीतिक दलों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान संबंधित नियमों के आधार पर किया गया।

बैठक में भाजपा से विनीत कुमार शुक्ला, सपा से निजामुद्दीन अंसारी व कमलेश यादव, कांग्रेस से लाल प्रकाश पाल, राकेश सिंह डब्बू, मो. ताहिर, मो. आरिफ खान, सुहेलदेव समाज पार्टी से राकेश यादव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सहित विभिन्न दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस