सीओ सिटी ने किया जफराबाद थाने का निरीक्षण, व्यवस्था पाकर हुए संतुष्ट

जफराबाद -सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता (IPS) ने गुरुवार को जफराबाद थाना क्षेत्र का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने की सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मालखाना, कार्यालय, जी-8 रजिस्टर, विभिन्न अभिलेखों, शस्त्रागार, आपदा नियंत्रण उपकरण, सीसीटीएनएस, मेस, बैरकों, महिला हेल्प डेस्क तथा परिसर में खड़े वाहनों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

सीओ सिटी ने माल मुकदमाती अभिलेखों की जांच की तथा थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला को थाने में स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह से शस्त्र खुलवाकर उसकी जांच की गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से पहरे के दौरान बरती जाने वाली सतर्कता के बारे में जानकारी भी ली।

सीओ सिटी ने थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस कर्मियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस