*जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने किया विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण*



जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बुधवार को विकास खंड सिरकोनी स्थित कार्यालय में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) तथा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक नामावलियों में नाम सम्मिलित किए जाने की प्रक्रिया का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पंचायत निर्वाचक नामावली के अंतर्गत चल रहे फीडिंग कार्य की समीक्षा की और निर्देश दिए कि यह कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरण की प्रगति की भी समीक्षा की और निर्देशित किया कि सभी बीएलओ अपने क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रपत्र वितरण कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें, साथ ही संबंधित डेटा को ऐप पर समय से फीड किया जाए।

डॉ. चंद्र ने उपस्थित कार्मिकों से नामावली संशोधन, दावे-आपत्तियों के निस्तारण और आवश्यक अभिलेखों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्वाचन कार्य से जुड़ी हर प्रक्रिया में शुद्धता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल, एडीओ पंचायत, तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस